पलामू
Trending

विद्यालयों में अनिवार्य हो संविधान की पढ़ाई : अविनाश देव

संविधान दिवस और झारखंड क्रांति मंच के सातवें स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ संविधान बचाओ सम्मेलन, आठ सूत्री प्रस्ताव पारित

Views: 2
0 0
Read Time:6 Minute, 35 Second

संवाददाता : अनुज तिवारी | मेदिनीनगर

मेदिनीनगर। भारतीय संविधान के 77वें संविधान दिवस एवं झारखंड क्रांति मंच के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर मेदिनीनगर स्थित अंबेडकर पार्क में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। झारखंड क्रांति मंच के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता मंच के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने की, जबकि संचालन केंद्रीय प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार रवि ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन युवा कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रिंकू मेहता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संत मरियम स्कूल के निदेशक एवं शिक्षाविद अविनाश देव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदि कुड़ुख सरना समाज के अध्यक्ष सुनील उरांव, राजद के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम घुरा, प्रदेश महासचिव संजय सिंह यादव, सामाजिक न्याय परिषद के ईश्वरी महतो, धोबी महासभा के लोचन बैठा और राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के महासचिव एवं चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद केक काटकर मंच का स्थापना दिवस मनाया गया।

सम्मेलन के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आठ सूत्री प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें विद्यालय स्तर पर भारतीय संविधान की पढ़ाई शुरू कराने, पलामू में सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड के आरोपियों को कठोर सजा दिलाने, एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के पीड़ितों को लंबित सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने तथा अंचल कार्यालयों में जमीन की रसीद, म्यूटेशन और ऑनलाइन कार्यों के नाम पर कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग शामिल रही।

विद्यालयों में अनिवार्य हो संविधान की पढ़ाई : अविनाश देव

इसके अलावा सीसीएल राजहरा कोलियरी में मुआवजा और नौकरी दिए बिना खनन विस्फोट किए जाने पर रोक लगाने, निजी खनन कंपनियों द्वारा सीएनटी एक्ट की धारा 49 एवं ग्रामसभा की अनुमति से संबंधित प्रावधानों के अनुपालन की मांग उठाई गई। मंच ने बैरिया चौक को संविधान चौक घोषित कर वहां बाबा साहेब अंबेडकर के साथ संविधान सभा के सदस्य यदुवंश सहाय और अमिय घोष की प्रतिमा स्थापित करने, महावीर वर्मा के नाम की पट्टिका हटाने के मामले में कार्रवाई करने तथा खाद्यान्न घोटाले के आरोपों की सीबीआई जांच कराने की मांग भी रखी। सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को मिलने वाली मुआवजा राशि चार लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

उपस्थित लोगों ने सभी प्रस्तावों का समर्थन करते हुए इनके लिए आगे आंदोलन करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि अविनाश देव ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड क्रांति मंच के संघर्षों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसकी जानकारी हर नागरिक को होनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में संविधान की पढ़ाई अनिवार्य की जानी चाहिए। उन्होंने मंच के पदाधिकारियों के बीच संविधान की पांच प्रतियां वितरित करते हुए कहा कि पलामू के गांव-गांव तक संविधान की जानकारी पहुंचाने के अभियान में वे सहयोग करने को तैयार हैं।

उद्घाटनकर्ता रिंकू मेहता ने युवाओं, छात्रों, मजदूरों और किसानों से संविधान की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं सुनील उरांव ने मंच द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं पर आंदोलन की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय युवा रवि पाल ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड क्रांति मंच में शामिल होने की घोषणा की। केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुके एवं संविधान की कसौटी भेंट कर उनका स्वागत किया।

केंद्रीय प्रधान महासचिव रविंद्र कुमार रवि ने मंच के मिशन और आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा, रामनरेश राम, सदीक अंसारी, युगल किशोर राम, कलीम अंसारी, प्रदीप राम, धीरज चंद्रवंशी, सुलेमान अंसारी, जंगाली महतो, निर्मला कुमारी सहित मंच के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी अतिथियों का बुके एवं माला देकर स्वागत किया गया। अंत में कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button