पाकुड़
Trending

पाकुड़ में एलेक्स फाउंडेशन ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

कुसमा डांगा में आयोजित हुआ कंबल वितरण कार्यक्रम, एलेक्स सैम सहित चार लोगों ने निभाई सेवा की जिम्मेदारी

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

निशांत कुमार सानू पाकुड़ संवाददाता।: ठंड के मौसम में जरूरतमंद और असहाय बुजुर्गों की मुश्किलें कम करने के उद्देश्य से एलेक्स फाउंडेशन ने सराहनीय पहल की है। सदर प्रखंड के कुसमा डांगा स्थित फाउंडेशन परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल बांटे गये। ठंड से बचाव के लिए कंबल पाकर बुजुर्गों ने राहत महसूस की। इस पहल के जरिये फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार के साथ बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का संदेश दिया।

चार लोगों ने मिलकर उठायी सेवा की जिम्मेदारी

इस पुनीत कार्य में एलेक्स सैम, सुनीता मरांडी, डॉली डेविड और अनिल किस्कू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंद बुजुर्गों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया।

पाकुड़ में एलेक्स फाउंडेशन ने जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच बांटे कंबल

जरूरतमंदों की मदद से बढ़कर कोई सामाजिक दायित्व नहीं : एलेक्स सैम

एलेक्स सैम ने कहा कि समाज के बुजुर्ग और असहाय लोगों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सर्दी के मौसम में बुजुर्गों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें कंबल उपलब्ध कराना राहत पहुंचाने की छोटी, लेकिन सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की कमी नहीं है, जरूरत है तो सिर्फ संवेदनशील होकर उनकी मदद के लिए आगे आने की। उन्होंने अन्य सक्षम लोगों से भी इस दिशा में पहल करने की अपील की।

बुजुर्गों का सम्मान और सेवा ही सच्ची मानवता : सुनीता मरांडी

सुनीता मरांडी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। जरूरतमंद बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ऐसे प्रयासों की सार्थकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के असहाय और जरूरतमंद लोगों की परेशानियों को समझें और यथासंभव उनकी मदद के लिए आगे आएं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button