स्थानीय समाचार

रांगा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को भेजा जेल

पतना।
रांगा थाना पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुषपूजा निवासी रंजीत पहाड़िया, जो एक कांड का प्राथमिकी अभियुक्त था, को उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में पाकुड़ जिला के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मुरगाडंगा निवासी संदीप मुर्मू को भी पुलिस ने उसके आवास से गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button