बिहार
Trending

मुंगेर में संविधान दिवस पर युवा संवाद,विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा

मॉडल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संविधान, नशामुक्त समाज और विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा; सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा

Views: 1
0 0
Read Time:4 Minute, 35 Second

मुंगेर। संविधान दिवस के अवसर पर मॉडल स्कूल मुंगेर के प्रांगण में माई भारत मुंगेर की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, नशामुक्त भारत और विकसित भारत-2047 की परिकल्पना से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा मुंगेर के जिला उपाध्यक्ष रिशु पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में मॉडल स्कूल के प्राचार्य इंद्रदेव यादव तथा यूथ आइकॉन के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माई भारत के जिला युवा अधिकारी मयंक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन रामजी कुमार ने किया।

मुंगेर में संविधान दिवस पर युवा संवाद,विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर माई भारत की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद युवाओं के साथ संवाद का सिलसिला शुरू हुआ।

विकसित भारत-2047 में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : हरिमोहन सिंह

यूथ आइकॉन हरिमोहन सिंह ने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर चर्चा करते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन, स्वास्थ्य, सामाजिक सशक्तीकरण तथा नशामुक्त समाज के निर्माण पर विशेष जोर दिया। साथ ही उग्रवाद और नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से निपटने में देश की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन केवल व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इससे पारिवारिक खुशहाली, सामाजिक विकास और राष्ट्रीय उत्पादकता पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

मुंगेर में संविधान दिवस पर युवा संवाद,विकसित भारत-2047 पर हुई चर्चा

संविधान के आदर्शों को अपनाएं युवा : रिशु पाठक

मुख्य अतिथि रिशु पाठक ने भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

सशक्त और श्रेष्ठ भारत के निर्माण में आगे आएं युवा : मयंक कुमार

माई भारत के जिला युवा अधिकारी मयंक कुमार ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं की सोच, ऊर्जा और जिम्मेदारियों पर निर्भर करता है। उन्होंने युवाओं से सशक्त भारत और एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में माई भारत के स्वयंसेवक आशीष कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में यूथ आइकॉन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button