ब्रेकिंग न्यूज़गोमियाझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

पेटरवार में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार

Views: 65
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second

तेनुघाट/बोकारो:
बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत पेटरवार थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पेटरवार में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, SIT की कार्रवाई में दो गिरफ्तार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पेटरवार थाना क्षेत्र के कोनार बेड़ा निवासी मंजू देवी 8 जुलाई को पेटरवार स्थित बैंक से ₹50,000 की निकासी कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सुनसान सड़क पर दो अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर उनका पैसा छीन लिया और फरार हो गए।

घटना के बाद पेटरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

गठित टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सहारजोरी निवासी दिलीप कुमार तिवारी एवं चंदन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (JH 09 BL 8183) तथा ₹23,000 नकद बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिलीप कुमार तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इस कार्रवाई में पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो, पुअनि महावीर एक्का, राजेश यादव, रंजन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button