स्थानीय समाचार
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 27 का निष्पादन


बरहरवा। पता प्रखंड परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया।
जिसमें बरहेट, रांगा, बरहड़वा व कोटलपोखर थाना का अलग अलग स्टॉल लगाया गया था। जिसमें चारों थाना क्षेत्र के लोग शिकायत करने पहुंचे थे।
मौके पर बीडीओ सह सीओ कुमार देवेश द्विवेदी, एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार मौजूद थे। एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में बरहेट थाना, बरहड़वा, कोटलपोखर व रांगा थाना में कुल 50 शिकायतें मिली थी जिसमें से 27 का त्वरित निष्पादन किया गया।
मौके पर बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, बरहड़वा थाना प्रभारी सुमित कुमार, कोटलपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार, विरेंद्र सोरेन व अन्य थे।
![]()




