स्थानीय समाचार
मुहर्रम के चालिसवा का निकला जुलुस उमड़ी भीड़


बरवाडीह (लातेहार):- मुहर्रम के चालिसवा जुलुस के मौके पर बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह, कुचीला, छिपादोहार, चहल, सरईडीह , पोखरी कलां, बेतला समेत आस पास के क्षेत्रों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मुहर्रम के चालिसवा जुलुस पुरे हर्षोल्लास के साथ मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के साथ -साथ युवाओं ने मुहर्रम की चालिसवा ताजिया निकाली, जुलुस के दौरान युवाओं ने या अली, आ हुसैन के नारे लगाए।

चौफाल पर ताजिया पहुंचे के उपरांत चौफाल पर फातेहा खानी की गई। बरवाडीह बस स्टैंड, पोखरी कलां ताजिया मिलान स्थल चौफाल पर सभी पहुंचे हुए ताजिया का मिलान किया गया।वही चादर पोशी के साथ ,फातेहा खानी की जाएगी।उसके बाद चौफाल परिसर में एक से बढ़कर एक मिठाई की दुकानें, खिलौने की दुकाने सजाई गई थी। जहां खास कर युवाओं, बच्चे में काफी भीड़ के साथ उत्साह देखा गया।
![]()




