झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार
लातेहार :भगवान शिव का हजारों श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक।


लातेहार:- जिला मुख्यालय में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर में हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने अपने व परिवार के सुख शांति की कामना की.बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे महारुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ हो गयी थी. पंडित मनोज दास शर्मा और महंत जीतू दास के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन किया. इसके बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी. पुलिस बल को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार मशक्कत करनी पड़ी. शिवरात्रि के साथ ही बाजारटांड़ मे लगने वाला वार्षिक मेला प्रारंभ हो गया. शिव मंदिरों मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं ने मौके पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र आदि से पूजा अर्चना की.
![]()




