झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

Views: 214
0 0
Read Time:1 Minute, 39 Second
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

विलेज एक्शन प्लान को मिली स्वीकृति

लातेहार।आदि कर्मयोगी अभियान (आदि सेवा पर्व – 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के तहत आज दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी दस प्रखंडों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

इन सभाओं में जिले के 88 पंचायतों के कुल 225 गांव शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभाओं के दौरान आदिवासी बहुल गांवों के समृद्धि एवं समुचित विकास के लिए विलेज एक्शन प्लान (VAP) का अनुमोदन किया गया।

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिलेभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

उपस्थित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से तैयार इन एक्शन प्लानों को अब पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है, ताकि योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि शेष ग्रामसभाओं का आयोजन 03 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम स्तर पर विकास की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को साझा कर सामूहिक निर्णय भी लिए गए। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि अनुमोदित एक्शन प्लान के अनुरूप विकासात्मक कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button