विलेज एक्शन प्लान को मिली स्वीकृति लातेहार।आदि कर्मयोगी अभियान (आदि सेवा पर्व – 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के तहत आज दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को जिले के सभी दस प्रखंडों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में जिले के 88 पंचायतों के कुल 225 गांव शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम सभाओं के दौरान आदिवासी बहुल गांवों के समृद्धि एवं समुचित विकास के लिए विलेज एक्शन प्लान (VAP) का अनुमोदन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से तैयार इन एक्शन…