झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
जर्जर सड़क दे रहा दुर्घटना को निमंत्रण।


काठीकुंड / दुमका:- थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाझर पंचायत के ऐरो गांव में आज भी सड़क जर्जर अवस्था में है।लोग इसी पत्थर भरे रास्ते से आने जाने को मजबूर है।सड़क पर बड़े बड़े पत्थल निकल आए है, जिससे कोई दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस गांव में जाने के लिए एक नदी को भी पार करना पड़ता है।बरसात के दिनो मे इस गांव में जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है।गांव के स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण इसी रास्ते से आना जाना करते है।गांव से शिकारीपाड़ा जाने वाले रास्ते में 2 किलोमीटर बड़े बड़े पत्थर वाले रास्ते को पार करना होता है ।जिसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक को आवेदन देकर इस जर्जर सड़क को जल्द निर्माण करने का आग्रह किया।
![]()




