स्थानीय समाचार

विकलांगता प्रमाण पत्र और पेंशन से वंचित ददन सिंह, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग

Views: 18
0 0
Read Time:3 Minute, 20 Second

विकलांगता प्रमाण पत्र और पेंशन से वंचित ददन सिंह, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा /पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसे जरूरतमंद लोग हैं, जो सरकारी पेंशन और कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से अब भी वंचित हैं। ऐसा ही एक मामला बकोरिया पंचायत के बंसी टोला निवासी लगभग 40 वर्षीय ददन सिंह, पिता महेश्वर सिंह, का सामने आया है। दोनों हाथों से दिव्यांग ददन सिंह के पास अब तक विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं बन सका है, जिसके कारण उन्हें दिव्यांग पेंशन समेत अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ददन सिंह का कहना है कि उन्हें अब तक न तो दिव्यांग पेंशन मिल रही है और न ही आवास योजना का लाभ मिला है। उनका आरोप है कि कई वर्षों से सरकारी सुविधाओं की उम्मीद लगाए बैठे होने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि पलामू जिले में रबदा और बकोरिया दो पंचायतें मेसो क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। इन पंचायतों में पेसा कानून भी लागू है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच पा रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ददन सिंह जैसे कई जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पात्र लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

ददन सिंह की प्रमुख मांगें

ददन सिंह ने प्रशासन से जल्द से जल्द विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने, दिव्यांग पेंशन दिलाने तथा आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही मेसो क्षेत्र की दोनों पंचायतों में पेसा कानून के तहत विशेष निगरानी रखते हुए सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

मामले को लेकर स्थानीय मुखिया ने बताया कि “हमसे जितना संभव होगा, ददन सिंह को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हम लगातार प्रयास करते रहते हैं।”

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि दिव्यांग एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button