स्थानीय समाचार
सड़क के बीचो-बीच गाढ़े गए बिजली पोल हटाने की ग्रामीणों ने की मांग।


कोटालपोखर:- बोरियों प्रखंड के बीचपुरा पंचायत अर्न्तगत नया टोला बीचपुरा के ग्रामीणों ने सड़क के बीचो-बीच गाड़े गए बिजली पोल हटाने की मांग की है। ग्रामीण महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सड़क के बीचो-बीच तीन बिजली पोल गाड़ा गया है।
पहला पोल सुरेन्द्र मरांडी के घर के सामने दूसरा बिजली पोल संजय यादव एवं तीसरा पोल राजेन्द्र रजक के घर के सामने गाड़ा गया है। सड़क के बीच पोल रहने से वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ममता वाहन हो या एम्बुलेंस के आने-जाने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों ने कई बार बिजली पोल हटाने के लिए विद्युत बोर्ड के कार्यपालक अभियंता से शिकायत भी की है। लेकिन अभी तक बिजली पोल हटाया नहीं गया है।
ग्रामीण महेन्द्र ठाकुर, अजय कुमार साह, गणेश यादव, राज सेन आदि ने बताया कि अगर बिजली पोल नहीं हटाया गया, तो सड़क पर आंदोलन किया जाएगा।
![]()




