स्थानीय समाचार
Trending

कुरुंद घाटी में ब्रेक फेल, सीमेंट लदा ट्रेलर पलटा

सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Views: 16
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

 

कुरुंद घाटी में ब्रेक फेल, सीमेंट लदा ट्रेलर पलटामहुआडांड़।(लातेहार) गुमला से महुआडांड़ की ओर आ रहा सीमेंट से लदा ट्रेलर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कुरुंद घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घाटी में उतरने के दौरान वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर में लदा सीमेंट महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित बालाजी हार्डवेयर के संचालक संदीप गुप्ता का था। गुमला की तरफ से आ रहे ट्रेलर के कुरुंद घाटी पहुंचते ही ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने वाहन को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारी वाहन नियंत्रण से बाहर होकर पलट गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता

कुरुंद घाटी में हुई इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि घाटी का रास्ता घुमावदार और संवेदनशील है। इस मार्ग से लगातार भारी वाहनों की आवाजाही होती है, लेकिन कई जगह पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं हैं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घाटी के खतरनाक मोड़ों पर ‘धीमी गति’, ‘खतरनाक मोड़’ सहित अन्य जरूरी संकेतक लगाए जाने की जरूरत है। लोगों ने संबंधित विभाग से घाटी के संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button