ब्रेकिंग न्यूज़गुमलाघाघराझारखंड समाचारस्थानीय समाचार

वज्रपात का कहर: 10 मवेशियों की दर्दनाक मौत,किसानों पर टूटा संकट

वज्रपात का कहर: 10 मवेशियों की दर्दनाक मौत,किसानों पर टूटा संकट

घाघरा (गुमला) | रिपोर्ट: प्रेम कुमार साहू,

घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार पाकइर कोना में वज्रपात की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से प्रभावित परिवारों पर गहरा संकट छा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारियानुस मुंडा के दो गाय और छह बैल तथा सोनू मुंडा के दो बैल आयता डोडा नामक स्थान पर चर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी मवेशी पास के एक पेड़ के नीचे इकट्ठा हो गए।

इसी बीच अचानक तेज वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से सभी 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पीड़ित किसानों ने बताया कि उनके पास खेती के लिए मवेशियों के अलावा कोई अन्य साधन नहीं था। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और ऐसे समय में मवेशियों का इस तरह खत्म हो जाना उनके लिए भारी संकट बन गया है।

अब उनके सामने सबसे बड़ी चिंता यह है कि वे खेती कैसे करेंगे और अपने परिवार का साल भर का गुजारा कैसे चला पाएंगे। दोनों पीड़ितों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button