झारखंडस्थानीय समाचार

राजमहल अधिवक्ता संघ ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

राजमहल अधिवक्ता संघ ने होली मिलन समारोह का किया आयोजन

बरहरवा। राजमहल अधिवक्ता संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

समारोह में सब जज तृतीय सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रंजय कुमार, एसडीजेएम हुसामुद्दीन बारिश, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मिस मानसी सहित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अंजनी नंदन प्रसाद, सचिव दिलीप कुमार शाह एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का परिचय देते हुए होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। अधिवक्ताओं एवं न्यायिक पदाधिकारियों ने रंग-गुलाल खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस आयोजन को सफल बनाया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button