स्थानीय समाचार

आयुष विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 40 स्थानों पर कराया योग प्रशिक्षण

आयुष विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 40 स्थानों पर कराया योग प्रशिक्षण

पाकुड़, सोमवार। स्वस्थ शरीर को सफल जीवन की आधारशिला मानते हुए आयुष विभाग झारखंड द्वारा पाकुड़ जिले में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। सोमवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा सहित जिले के लगभग 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों ने नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।

आयुष विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 40 स्थानों पर कराया योग प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी योगदान मिलता है।

आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे प्रतिदिन योग का अभ्यास करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर समाज को निरोग बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button