स्थानीय समाचार

झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

बरहरवा। बरहड़वा नगर पंचायत क्षेत्र के कुशवाहा टोला स्थित आर बी पैलेस में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नगर एवं प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर और नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला सचिव सुरेश टुडू और सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेमब्रम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि झामुमो को मजबूत बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है जब पंचायत और टोला स्तर तक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुँचाएँ। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार सुनिश्चित करें और प्रत्येक बूथ पर कम से कम दो बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें।

उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में जनता से सीधा जुड़ाव ही सबसे बड़ा हथियार है। अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना ही संगठन की मजबूती का एकमात्र रास्ता है। इस दौरान उपस्थित सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेमब्रम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

झामुमो नगर एवं प्रखंड कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

बैठक में विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं और सुझावों को भी रखा। कई कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर की चुनौतियों के बारे में जिला नेतृत्व को अवगत कराया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए रणनीतिक सुझाव दिए।

बैठक में जिला प्रवक्ता राजाराम मरांडी, नगर सचिव मोहम्मद इकबाल हुसैन, प्रखंड सचिव प्रदीप टोप्पो, शक्ति नाथ अमन, दिनेश सेन, जहीरुल शेख, छोटू शाह, प्रदीप शाह, नूरुल शेख, विकास रजक सहित बड़ी संख्या में नगर एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में नगर अध्यक्ष धर्मवीर कुमार महतो और प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल गफूर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन तभी सशक्त होगा जब कार्यकर्ता अनुशासन, एकजुटता और मेहनत के साथ जनता के बीच काम करेंगे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button