स्थानीय समाचार

तेनुघाट में प्रेस वार्ता: 25 हजार के लालच में हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Views: 51
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने तेनुघाट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर मोहिद्दीन अंसारी हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों—अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा और धनराज श्रीवास्तव—को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के पिक्चर निवासी मुबारक अंसारी ने अपने चाचा मोहिद्दीन अंसारी की हत्या का मामला अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गोमिया थाना में दर्ज कराया था। इस संबंध में गोमिया थाना कांड संख्या 66/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई। अनुसंधान, गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुकान के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद था, जिससे बगल की मछली दुकान प्रभावित होती थी। इसी विवाद के चलते धनराज श्रीवास्तव ने 25 हजार रुपये का लालच देकर अर्जुन तिवारी से लकड़ी के पट्टे से मारकर हत्या करवा दी।

पुलिस ने बताया कि धनराज श्रीवास्तव का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अर्जुन कुमार तिवारी उर्फ बाबा, निवासी देवीपुर मेला टांड़ (गोमिया थाना) और धनराज श्रीवास्तव, निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी (आईएल थाना) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रेडमी कंपनी का हरा मोबाइल फोन, एक स्विफ्ट कार (नंबर JH09 AE 7448) तथा घटनास्थल से खून लगा लकड़ी का पट्टा बरामद किया है।

इस कार्रवाई में गोमिया, आईएल, तेनुघाट ओपी, पेटरवार थाना की पुलिस टीम एवं तकनीकी शाखा बोकारो के अधिकारी शामिल रहे।

Loading

तेनुघाट में प्रेस वार्ता: 25 हजार के लालच में हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button