स्थानीय समाचार

थाना दिवस पर जमीन विवाद के चार मामले में हुई सुनवाई

थाना दिवस पर जमीन विवाद के चार मामले में हुई सुनवाई

उधवा। राधानगर थाना परिसर में शनिवार को बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी के अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान राधानगर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से चार जमीन विवाद के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें बेगमगंज, राधानगर,पियारपुर, बेगमगंज मौजा के जमीन विवाद का मामला सामने आया है।दो मामले का निष्पादन किया गया जबकि दो मामले मे बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी व राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने दोनों पक्षों से जमीन संबंधित कागजात जमा करने का निर्देश दिया। वहीं कई मामलों में राजस्वकर्मी व अंचल आमीन को विवादित जमीन पर भेजने का निर्णय लिया गया। मौके पर दारा पासवान, राजस्व कर्मचारी मनोज गुप्ता,शिवानंद प्रसाद आदि थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button