झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
सड़क से गुजर रहे लोगों को पुलिस ने किया जागरूक


हिरणपुर/पाकुड़:- हिरणपुर थाने के समीप गुरुवार को सड़क पर आने जाने वाले लोगों को पुलिस ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कापाठ पढ़ाया।थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने लोगों को कहा कि सड़क पर चलने के दौरान जो वाहन सवार यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं,वे न केवल स्वयं बल्कि परिवार की जिदगी भी जोखिम में डालते हैं।सड़क पर वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट, हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए तो होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।लोगों ने उनके अपील पर अमल करने का भरोसा दिया।मौके पर एसआई सत्यदेव प्रसाद सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
![]()




