स्थानीय समाचार

बरहरवा के बांसकोला गांव से भालू का रेस्क्यू, मदारी मौके से फरार

बरहरवा के बांसकोला गांव से भालू का रेस्क्यू, मदारी मौके से फरार

बरहरवा।
वन विभाग ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरहरवा प्रखंड के बांसकोला गांव से एक भालू को रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम भालू को सुरक्षित निकालकर वन कार्यालय तालझारी ले आई। वन कर्मियों को देखते ही भालू को छोड़कर मदारी मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी कि बांसकोला गांव में एक मदारी भालू को पकड़कर उसका खेल दिखा रहा है। सूचना मिलते ही टीम प्रभारी वनपाल राणा रंजीत चौधरी, वन रक्षी पप्पू कुमार यादव, राजेश टुडू, सन्नी रजक सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग की गाड़ी को देखते ही मदारी भालू को छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भालू को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर तालझारी वन कार्यालय लाया, जहां उसे फिलहाल पिंजरे में सुरक्षित रखा गया है

वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर भालू को शीघ्र ही घने जंगल क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग द्वारा फरार मदारी की तलाश भी की जा रही है।


Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button