स्थानीय समाचारबॉलीवुडमुंबई

इंडियन 2 की पहली झलक आई सामने, कमल हासन का दिखा धांसू अवतार.

Views: 468
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second
इंडियन 2 की पहली झलक आई सामने, कमल हासन का दिखा धांसू अवतार.

मुंबई:-कॉलीवुड सुपरस्टार कमल हासन और निर्देशक शंकर की अपकमिंग मूवी इंडियन 2 का इंतजार लंबे वक्त से दर्शकों को है। इस फिल्म का धांसू इंट्रो टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया।
इस मूवी को हिंदी में हिंदुस्तानी 2 के नाम से रिलीज किया जा रहा है। ये निर्देशक शंकर की पैन इंडिया मूवी है। जो 90 के दशक में आई कमल हासन और शाहरुख खान स्टारर फिल्म हिंदुस्तानी का सीक्वल है। उस वक्त भी ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी। जाहिर है ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ये मूवी लंबे वक्त से मेकिंग प्रोसेस में थी। अब ये मूवी पोस्ट प्रोडक्शन फेज में पहुंची हैं। जिसके बीच मेकर्स ने एक वीडियो के जरिए इस फिल्म का इंट्रोडक्शन फैंस को दिया है।
बता दें कि कमल हासन और निर्देशक शंकर की फिल्म इंडियन 2 पर फैंस टकटकी लगाए बैठे हैं। ये मूवी अगले साल 2024 तक ही रिलीज हो सकेगी। फिलहाल मेकर्स ने फिल्म की एक झलक फैंस को इस वीडियो के जरिए दिखाई है।
कमल हासन स्टारर निर्देशक शंकर की ये एक पैन इंडिया रिलीज मूवी है। जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से ही उत्साह है। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और काजल अग्रवाल जैसे दमदार सितारे हैं। जबकि, ब्रह्मानंदम इस मूवी में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।
निर्देशक शंकर की इस फिल्म को लायका प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस मूवी को बनाने में मेकर्स ने करीब 250 करोड़ रुपये लगाए हैं। फिल्म को बनने में ही 3 साल से ज्यादा का वक्त लगा है। ये फिल्म कई वजहों से बार-बार बनते-बनते रुकी और फिर बनी। ऐसे में फिल्म को बनाने में मेकर्स ने काफी मेहनत की है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंद्र देने वाले हैं।
००

Loading

इंडियन 2 की पहली झलक आई सामने, कमल हासन का दिखा धांसू अवतार.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button