गुमलाघाघराझारखंडस्थानीय समाचार

गुमला:दुनदुरिया में मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

गुमला:दुनदुरिया में मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

गुमला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गुमला-घाघरा रोड स्थित दुनदुरिया में बुधवार को मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप और सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रभाष कुमार ने किया। अभियान के दौरान करीब 200 वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी। रोड सेफ्टी टीम द्वारा चालकों को काउंसलिंग दी गई कि किस प्रकार छोटे-छोटे एहतियाती कदमों से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और जीवन की रक्षा की जा सकती है।

इस दौरान ‘गुड सेमेरिटन योजना’ की जानकारी भी दी गई, जिसके अंतर्गत किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन ऑवर” (पहले एक घंटे) के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को ₹2,000 की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, केंद्र सरकार की संशोधित योजना के अनुसार ऐसे मददगार को ₹5,000 तक की प्रोत्साहन राशि भी दी जा सकती है। इसके लिए जरूरी है कि अस्पताल में मदद करने वाले का नाम दर्ज हो ताकि डॉक्टर द्वारा प्रमाणित किया जा सके।

साथ ही, ‘हिट एंड रन’ मामलों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना में मौत होने पर पीड़ित परिवार को ₹2 लाख और घायल होने पर ₹50,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांशी, डीटीओ ऑफिस के अश्विनी कुमार, देव कुमार और सोनी कुमार भी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button