स्थानीय समाचार
मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण के तहत एफएलएन सर्वे का सफल आयोजन


बरहरवा l बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के भोगनाडीह क्लस्टर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय माके बादे गोड़ा में मेरा विद्यालय निपुण , मैं भी निपुण के तहत एफएलएन का सर्वे कार्यक्रम आयोजित किया गया l
वहीँ ये कार्यक्रम केआरपी विश्वजीत साह के द्वारा संपन्न हुआ l वहीँ इस कार्यक्रम में संबंधित संकुल के सीआरपी क्रांति कुमार भी शामिल हुए
इस दौरान विद्यालय परिसर की स्वच्छता और छात्र/ छात्राओं का पोशाक सहित अनुशासन का अवलोकन किया गया जो संतोषजनक पाया गया l
इस अवसर पर वर्ग 2 तथा 3 के 4 – 4 विद्यार्थियों का सर्वे किया गया जिसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा, इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रतनलाल साह का भरपूर सहयोग रहा।
वहीँ कार्यक्रम केआरपी विश्वजीत साह के द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित कर समापन किया गया l
![]()



