स्थानीय समाचार

सिल्ली,नागेडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिल्ली,नागेडीह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सिल्ली:- सिल्ली में शुक्रवार को महाकवि संत महिपाल साधु सांस्कृतिक कला संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।साथ ही सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें महीपाल साधु के शिष्यों ने ढेर सारे साधु गीत गाए, साथ ही क्षेत्रिय कलाकारों ने एक से एक झूमर प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण नागेडीह के महिलाओं द्वारा करम झूमर नृत्य रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी कार्तिक चंद्र महतो के हाथो कलाकारों को सर्टिफिकेट देके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष-दिनेश कुमार महतो, उपाध्यक्ष- गुणोधर महतो, सचिव-गुहीराम स्वांसी, कोषाध्यक्ष- पशुपति महतो, संरक्षक- योगैन्द्र महतो, अंगद महतो, गिरीधर महतो, घनेनाथ महतो, बुधराम महतो,सिताराम महतो, लखिराम महतो, विद्याधर महतो, नरहरि मुंडा , फेकन राम महतो, उस्ताद साधुचरण महतो आदि कलाकारों ने योगदान दिया। इस कार्यक्रम में कलाकारों एवं ग्रामीणों की उपस्थिती रही।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button