स्थानीय समाचार

नशापान से दूर रहे स्कूली छात्र- छात्राएं पढ़ाई कर अपनी करियर पर ध्यान दे छात्र छात्राएं..सुरेश प्रसाद यादव

नशापान से दूर रहे स्कूली छात्र- छात्राएं पढ़ाई कर अपनी करियर पर ध्यान दे छात्र छात्राएं..सुरेश प्रसाद यादव

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

घाघरा:-  एसडीपीओ ने घाघरा एस एस हाई स्कूल में छात्रों के साथ की बैठक,नशापान,गलत कार्यों से दूर रहने की कही बात घाघरा एस एस हाई स्कूल में छात्रों के साथ एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बैठक किया। बैठक में छात्रों को नशा पान से दूर रहने की बात कही।

साथ उन्होंने कहा कि नशा पान से कई लोगों का जीवन नर्क बन जा रहा है।कई युवा वर्ग इस नशा पान से अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं आप सभी के सहयोग से इस पर रोक लगाया जा सकता है ग्रामीण क्षेत्र में बेचने वाले गांजा, भांग,ब्राउन शुगर की जानकारी दे आपकी सूचना गुप्त रखी जाएगी।

नशापान से दूर रहे स्कूली छात्र- छात्राएं पढ़ाई कर अपनी करियर पर ध्यान दे छात्र छात्राएं..सुरेश प्रसाद यादव

इसके साथ ही ह्यूमन ट्रैफिकिंग, साइबर क्राइम, अपराध, पर रोक लगाने को लेकर सभी को जागरूक होने की बात कही। साथ ही एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि साइबर क्राइम में कई लोगों को मोबाइल के माध्यम से लॉटरी लगने की बात कह कर पैसे की मांग की जाती है। आप उसकी जांच करें। बैंक जाकर जांच कराए।

किसी भी बैंक के नाम से आपके मोबाइल पर फोन कॉल आने पर किसी को अपना ओटीपी ना दे। नाबालिक को बहला फुसलाकर काम करने को लेकर बाहर ले जाना भी अपराध की श्रेणी में आता है। इसके साथ ही डायन बिसाही जैसी कोई चीज नहीं होती है लोग अंधविश्वास में ना पड़े।

अन्यथा कानून वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करती है और उन्हें जेल भी जाना पड़ता है। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई। मौके पर थाना प्रभारी तरुण कुमार सहित कई शिक्षक छात्रा छात्रा उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button