लातेहारझारखंडस्थानीय समाचार

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Views: 82
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second
नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

लातेहार।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डी.आर.डी.ए. सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल मिंज, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लातेहार द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान प्रक्रिया, आपसी समन्वय एवं आपात परिस्थितियों से निपटने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों से जुड़े सेक्टरवार प्रभार एवं जिम्मेदारियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button