स्थानीय समाचार

जमीन विवाद में मारपीट,महिला घायल

जमीन विवाद में मारपीट,महिला घायल

बरहरवा। राजमहल थाना क्षेत्र के मजहर टोला गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक महिला घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, अख्तर हुसैन की पत्नी असेनुर बीवी (45) का अपने देवर और ससुर के साथ जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान महिला घायल हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सादिक अंसारी ने उसका इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button