स्थानीय समाचार
लोक आस्था छठ महापर्व को लेकर विधायक डॉक्टर मेहता ने प्रसाद वितरण किया


तरहसी से सीताराम सोनी की रिपोर्ट :-
तरहसी(पलामू):- पलामू जिले के पांकी विधानसभा भाजपा नेता एवं लोकप्रिय विधायक माननीय डॉ कुशवाहा शशि भूषण मेहता के सौजन्य से लोक आस्था के छठ महापर्व को लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे विधानसभा में लगभग 35000 छठव्रतियों को प्रसाद वितरण किया गया।प्रसाद वितरण के लिए हर गांव हर घर में विधायक ने अपने कार्यकर्ता के द्वारा पहुंचने का कार्य किया।विधायक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता अनिल सिंह सुरेश राम ने भी छठ महाप्रसाद वितरण कार्य में हर संभव भूमिका निभाई अनिल सिंह ने बताया कि हमारे विधायक हर वर्ष छठ पूजा में पूरे विधानसभा के हर क्षेत्र में हर घर गरीब से लेकर आमिर तक प्रसाद वितरण करते आ रहे है।
![]()




