स्थानीय समाचार

दशहरा पर्व को लेकर टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

Views: 230
0 0
Read Time:5 Minute, 33 Second
दशहरा पर्व को लेकर टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

पलामू:- जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को टाउन हॉल में आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.इस अवसर पर उपायुक्त श्री रंजन ने विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.

दशहरा पर्व को लेकर टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

उन्होंने सभी पूजा समितियों से पूजा भव्य लेकिन शांतिपूर्ण तरीके मनाने की अपील की.उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है.इसके अलावे इस वर्ष पंडालों से प्राप्त वॉलिंटर्स की सूची के आलोक में उन्हें प्रशासन की ओर से टी-शर्ट भी उपलब्ध कराया जायेगा.उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रत्येक थाने में एक एम्बुलेंस को भी टैग किया गया है.

मेडिकल प्लान,स्थानीय गोताखोर व सीसीटीवी को दुरुस्त रखें:उपायुक्त

दशहरा पर्व को लेकर टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

बैठक में डीसी श्री रंजन ने सभी एसडीपीओ से उनके क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी से संबंधित अद्यतन स्थिति से अवगत हुए.इस दौरान उन्होंने सभी को मेडिकल प्लान,जहां प्रतिमा विसर्जन होगा वहां स्थानीय गोताखोर की व्यवस्था व सभी पंडालो में सीसीटीवी को दुरुस्त रखने पर बल दिया.उन्होंने सभी समितियों से अनुरोध किया कि वे अपने पंडालो में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगायें.इसके साथ ही विसर्जन वाले स्थल पर जहां पानी अधिक हो उस एरिया को रस्सी से अनिवार्य रूप से घेराव करें.

सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज़र:उपायुक्त

बैठक में उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में संचालित व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुप पर पैनी नज़र रखने की बात कही.उन्होंने कहा कि इन दिनों आपत्तिजनक सामग्रियां इसी माध्यम से प्रसारित की जाती हैं,ऐसे में इन पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है.उन्होंने दागी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 107 के तहत कार्रवाई करने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में पूजा पंडालों के समीप कहीं भी बिजली के तार जीर्णशीर्ण अवस्था में ना रहे.इस कार्य हेतु अपर समाहर्ता से बेहतर को-ऑर्डिनेशन बनाये रखें.

पंडालों में तैनात रहने वाले वालंटियर के बीच पहचान पत्र वितरण करने की बात कही.इसके अलावे उन्होंने पंडालों में फायर फाइटिंग सिस्टम के रखने की भी बात कही.उन्होंने सभी दंडाधिकारियों से अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर अनिवार्य रूप से रहने की बात कही.

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पूजा समितियां के प्रतिनिधियों से एसपी रीष्मा रमेशन ने पंडालों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी लगाने की बात कही.इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र,बिजली विभाग की ओर से पंडाल का फिटनेस प्रमाण पत्र रखने पर भी बल दिया.उन्होंने कहा कि पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में आप सब की महत्वपूर्ण भूमिका है.उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर पाइपलाइन युक्त वाटर टैंकर रखने की भी बात कही.उन्होंने कहा कि पर्व के मद्देनजर शहर का ट्रैफिक प्लान रेडी है.उन्होंने पूजा समितियों के लोगों से किसी प्रकार की घटना की जानकारी त्वरित रूप से पुलिस को देने की बात कही.उन्होंने कहा कि सभी पंडालो के बाहर पुलिस पदाधिकारियों के नंबर डिसप्ले हेतु बैनर लगाया जायेगा.

बैठक में जिलेभर से आये विभिन्न अखाड़ा समिति के सदस्यों व पूजा समिति के प्रतिनिधियों व अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी अपनी-अपनी मांगों से जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को अवगत कराया.मौके पर उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता,तीनों अनुमंडल पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,थाना प्रभारी,पूजा समिति व विभिन्न अखाड़ा समिति के लोग उपस्थित रहे.

Loading

दशहरा पर्व को लेकर टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button