झारखंड समाचार
Trending

बरहेट में अनियंत्रित ट्रैक्टर धान के खेत में पलटा,चालक ने कूदकर बचाई जान

छुछी मोड़ के समीप देर रात हुआ हादसा, तैयार धान की फसल को भारी नुकसान:चालक को आई हल्की चोट

Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

रिपोर्ट:अनिकेत कुमार, बरहेट।

बरहेट थाना क्षेत्र के छुछी मोड़ गांव के समीप शुक्रवार देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गया। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाने में सफल रहा। हालांकि, इस दौरान उसे हल्की चोटें आईं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर धमनी बाजार का बताया जा रहा है।

खेत में पलटा ट्रैक्टर,धान की तैयार फसल को भारी नुकसान

देर रात हुए हादसे के बाद शनिवार सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क किनारे खेत में पलटे ट्रैक्टर को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। ट्रैक्टर के खेत में पलटने से धान की तैयार फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बरहेट में अनियंत्रित ट्रैक्टर धान के खेत में पलटा,चालक ने कूदकर बचाई जान

सुबह से ट्रैक्टर निकालने की मशक्कत, हादसे की वजह अब भी अनजान

शनिवार सुबह से ही स्थानीय लोग ट्रैक्टर को खेत से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे रहे। हालांकि, देर रात हुई इस दुर्घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। ट्रैक्टर अचानक कैसे अनियंत्रित हुआ और चालक का नियंत्रण क्यों बिगड़ा, इसे लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे में चालक की जान बच गई, लेकिन खेत में लगी फसल को नुकसान ने किसान की चिंता बढ़ा दी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button