झारखंडस्थानीय समाचार

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना

Views: 350
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना

बोरियो। प्रखंड में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से संपन्न हुई। बोरियो पुरानी दुर्गा मंदिर, तेली टोला दुर्गा मंदिर और बांझी बाजार दुर्गा मंदिर सहित कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने बड़ी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

पूरे प्रखंड का वातावरण मां दुर्गा के सप्तश्लोक और भक्तिगीतों से गुंजायमान रहा। पूजा समितियों की ओर से बताया गया कि रविवार को महासप्तमी के अवसर पर वारि कलश यात्रा निकाली जाएगी।

इस मौके पर पुराना दुर्गा मंदिर पूजा समिति के मनोज रक्षित, सीताराम रक्षित, मथिलेश रक्षित, तेली टोला पूजा समिति के हरदेव साह, नंदेश्वर साह, नंदकिशोर साह तथा बांझी बाजार दुर्गा मंदिर समिति के वासुदेव पंडित, विष्णु जायसवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button