झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक आर्यन गर्ग बने झारखंड राज्य के यूथ आइकॉन

चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक आर्यन गर्ग बने झारखंड राज्य के यूथ आइकॉन

रांची | चेतना वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक आर्यन गर्ग को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित भारत युवा कनेक्ट प्रोग्राम (VBYCP) के अंतर्गत झारखंड राज्य का यूथ आइकॉन चुना गया है।

यह सम्मान न केवल श्री गर्ग की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि चेतना वेलफेयर ट्रस्ट और इसके सभी सहयोगियों की निरंतर मेहनत और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

इस वर्ष बिहार और झारखंड राज्य में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और सामाजिक दायित्वों से जोड़ना है। इसी क्रम में 23 सितम्बर 2025 को YBN यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजन होगा, जिसमें आर्यन गर्ग बतौर यूथ आइकॉन युवाओं को संबोधित करेंगे।

आर्यन गर्ग का चयन, झारखंड में चेतना वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए किया गया है। इस उपलब्धि पर चेतना टीम और समर्थकों ने गर्व व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह पहचान संगठन को राज्य स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

आर्यन गर्ग, संस्थापक, चेतना वेलफेयर ट्रस्ट ने कहा –
“यह सम्मान चेतना के सभी साथियों और झारखंड की जनता को समर्पित है। यह हम सभी की सामूहिक मेहनत का परिणाम है और इससे हमें राज्य के युवाओं के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button