स्थानीय समाचार

महुआडांड़ थाना की कमान अमित कुमार रविदास के हाथों में, जनता से सहयोग की अपील

महुआडांड़ थाना की कमान अमित कुमार रविदास के हाथों में, जनता से सहयोग की अपील

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ थाना को शनिवार को नया थाना प्रभारी मिल गया। अमित कुमार रविदास ने विधिवत पदभार ग्रहण करने के बाद थाना की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और अपराध की स्थिति की समीक्षा की।

पदभार संभालने के बाद अमित कुमार रविदास ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों की शिकायतों का समय पर निपटारा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिस व्यवस्था तभी संभव है, जब जनता और पुलिस के बीच विश्वास तथा सहयोग का रिश्ता मजबूत हो। इसी सोच के साथ लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और हर शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है और क्षेत्र में सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button