स्थानीय समाचार

मेदिनीनगर में महाराजा मेदिनीराय जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन

मेदिनीनगर में महाराजा मेदिनीराय जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन

मेदिनीनगर के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बहेरा कला गांव में महाराजा मेदिनीराय जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वास सिंह उर्फ गुड्डन ने की, जबकि सचिव की भूमिका फारूक अंसारी और कोषाध्यक्ष की भूमिका रमेश सिंह ने निभाई। मंच संचालन बिगेस्वर सिंह ने किया। आयोजन में समिति के सभी सदस्यगण का सक्रिय सहयोग रहा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन परंपरागत रूप से फीता काटकर नहीं, बल्कि फीता जोड़कर किया गया, जो एकता और सहयोग का प्रतीक संदेश देता है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश सिंह चेरो, अजय सिंह चेरो, आशुतोष सिंह चेरो, भरदुल सिंह चेरो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अजय सिंह चेरो ने अपने संबोधन में कहा कि, “हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं। यदि इन्हें उचित अवसर मिले, तो ये राष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।”
मुख्य अतिथि अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि, “हम लड़कों के साथ-साथ बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे भी राज्य और देश का गौरव बढ़ा सकें।”

वहीं, आशुतोष सिंह चेरो ने बताया कि फीता जोड़कर उद्घाटन करने का उद्देश्य एकजुटता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि, “हम सब मिलकर गांव और समाज के विकास में योगदान देना चाहते हैं।”

चैनपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य फैजल अहमद ने कहा कि बहेरा कला गांव के खेल मैदान को विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा और भविष्य में यहां आयोजित होने वाले खेल आयोजनों में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button