स्थानीय समाचार
पूर्वी केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के भाई का निधन

Views: 345
Read Time:54 Second

जमशेदपुर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीम मुंडा का आज निधन हो गया। वो टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत थे।
सुबह 5: 20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों ने बताया कि लंबे समय से वो बीमार चल रहे थे। अभी हाल ही में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके निधन से घोड़ाबांधा स्थित आवास पर मातम छाया हुआ है। मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। स्वर्णरेखा बर्निग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
![]()




