स्थानीय समाचार
जहरीली पदार्थ खाने से किशोरी मूर्छित


बरहरवा।राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगडुब्बी गांव में शनिवार को देर रात लगभग 11.30बजे एक किशोरी गलती से घर में रखे जहरीला पदार्थ के खा लेने से मूर्छित हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हालत गंभीर होने से परिजनों को पता चलते ही आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया।
जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरव ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
![]()




