स्थानीय समाचारझारखंड

कोटालपोखर:गडरा पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

कोटालपोखर:गडरा पंचायत भवन में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजित

कोटालपोखर।मंडरो प्रखंड क्षेत्र के गडरा पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को आप की योजना आप की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने दीप प्रज्ज्वलित इकर किया।

इस दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष अरूण सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव एवं सीओ संजय शुक्ला भी मौजुद थे।इस दौरान विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत क्षेत्र की जनता की समस्या उनके निदान एवं प्रखंड के एक भी व्यक्ति विकास योजनाओं से वंचित नहीं रहे एवं उनके घर तक लाभ पहुंचे इसको लेकर सरकार पंचायतवार जनता दरबार लगाने की काम कर रही है।

कार्यक्रम मे 16 तरह का स्टाल लगाया गया था जिसमें पेंशन,आवास, आपूर्ति,शिक्षा,चिकित्सा,कृषि,पशुपालन, बाल विकास , आयुष्मान कार्ड, मनरेगा सहित अन्य स्टाल लगाए गए थे।जिसमें दर्जनों आवेदन प्राप्त किये गये कुछ योजनाओं को आन द स्पाट समाधान किया गया,वर्ग आठ के स्कूली बच्चों को साईकिल विधायक धनंजय सोरेन द्वारा वितरण किया गया वहीं कुछ लाभूकों को आवास का चेक दिया गया।

मौके पर प्रखंड सचिव संजय उर्फ बबलू मिश्रा, डाक्टर पंकज कुमार,भ्रमणशिल पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर संतोष कुमार शिक्षा विभाग के बीपीओ मोहम्मद एहसान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजुद थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button