झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

Latehar News

Latehar News

Views: 33
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

लातेहार में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर,150 से अधिक लोगों की हुई जांच

लातेहार। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार लातेहार जिले में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में लगातार योगदान देने वाले जल सहियाओं, स्वच्छता दूतों और सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था।

इसी क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लातेहार में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 150 से अधिक जल सहियाओं, स्वच्छता दूतों, सफाई कर्मियों एवं विभागीय कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

बीपी, शुगर और आंखों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविर में लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र जांच और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच संबंध तथा सरकार की ओर से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

सभी प्रखंडों में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ लातेहार जिले के सभी प्रखंडों में भी स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जल सहियाओं और स्वच्छता कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे नियमित रूप से स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

लातेहार में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर,150 से अधिक लोगों की हुई जांच

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर

शिविर के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की जानकारी भी दी गई।

मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

Loading

लातेहार में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर,150 से अधिक लोगों की हुई जांच

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button