स्थानीय समाचार

पलामू में 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में रहा है शामिल

Views: 36
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
पलामू में 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में रहा है शामिल

पलामू:- पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 21.04.2026 को आवेदक नंद कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर शहर थाना कांड संख्या 133/26 दर्ज किया गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5), 111(2)(8) एवं 3(5) के तहत दर्ज हुआ है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जे.पी. शुक्ला (पिता- शिव कुमार शुक्ला), निवासी हाउसिंग कॉलोनी, थाना- शहर, जिला- पलामू को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार आरोपी जय प्रकाश शुक्ला का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ पलामू और रांची के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस इस मामले को लेकर आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button