झारखंड समाचारजमशेदपुरझारखंडस्थानीय समाचार
Trending

जन्मदिन पर डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू सम्मानित, AISMJWA ने उठाई पद्म सम्मान की मांग

Jamshedpur news

Views: 10
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

जन्मदिन पर AISMJWA ने चिकित्सक डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू को किया सम्मानित, पद्म सम्मान देने की उठी मांग

जमशेदपुर। मानव सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले लौहनगरी के चर्चित चिकित्सक डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू को उनके जन्मदिन के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) की ओर से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उनके आवास ‘नारायणा’ पहुंचकर प्रतीक चिह्न भेंट किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से डॉ. सिद्धू को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जन्मदिन पर डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू सम्मानित, AISMJWA ने उठाई पद्म सम्मान की मांग

सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने डॉ. सिद्धू के लंबे समय से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिद्धू दशकों से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ-साथ देश सेवा एवं पत्रकारिता से जुड़े लोगों का भी निःशुल्क इलाज करते आ रहे हैं। चिकित्सा सेवा के माध्यम से उन्होंने समाज के प्रति समर्पण और मानवता की एक मिसाल पेश की है।

भाटिया ने अफसोस जताते हुए कहा कि इतने लंबे समय से समाज के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने के बावजूद डॉ. सिद्धू को अब तक पद्म सम्मान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता है, लेकिन विडंबना है कि उन्हें विशेष अवसरों, जैसे डॉक्टर्स डे, जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर ही याद किया जाता है।

जन्मदिन पर डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू सम्मानित, AISMJWA ने उठाई पद्म सम्मान की मांग

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सिद्धू के चाहने वालों में विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेता शामिल हैं, लेकिन उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और पद्म सम्मान दिलाने के लिए अब तक संतोषजनक प्रयास नहीं किए गए हैं।

भाटिया ने उम्मीद जताई कि समाज और जनप्रतिनिधि डॉ. सिद्धू के दशकों लंबे सेवा कार्यों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें उचित राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की दिशा में पहल करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सकों का सम्मान केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि मानवता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों का सम्मान है।

Loading

जन्मदिन पर डॉ. कृपाल सिंह सिद्धू सम्मानित, AISMJWA ने उठाई पद्म सम्मान की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button