स्थानीय समाचार

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले सतबरवा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कौशल प्रसाद को नियुक्त किया गया

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले सतबरवा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कौशल प्रसाद को नियुक्त किया गया

सतबरवा संवाददाता दिनेश कुमार यादव

सतबरवा/पलामू:- सतबरवा में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले सर्वोदय संकल्प शिविर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह सिविल मेदिनीनगर में आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता RGPRS पलामू जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चंदेल के द्वारा किया गया।

इस शिविर में RGPRS के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत शर्मा जी के द्वारा प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया।इस शिविर में पलामू जिला के प्रखंडों से आए हुए सैकड़ो जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया सर्वोदय संकल्प शिविर को पंचायत के शक्तियों को बताने का कार्य विवेक विशाल अखिलेश कुमार अमुक प्रियदर्शी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिया गया।

वही पर सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र से आए हुए कौशल प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रतिनियुक्ति कर प्रखंड की कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी गई।दूसरी ओर सतबरवा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कौशल प्रसाद को प्रतिनियुक्ति को लेकर बड़े ही हर्ष देखा जा रहा है।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले सतबरवा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कौशल प्रसाद को नियुक्त किया गया

प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष व पोंचि पंचायत के पूर्व उप मुखिया कौशल प्रसाद ने कहा कि प्रखंड ने अध्यक्ष के पद पर मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है,इससे मैं पूरे ईमानदारी के साथ निष्ठा पूर्वक कार्य निर्वहन करूंगा। इसमें विशेष रूप से उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मोहम्मद आलम लेस्लीगंज ,बबन प्रसाद तरहसी,संजू पासवान मनातू ,मनदीप कुमार सहित अन्य को प्रत्येक प्रखंडों में नियुक्त किया गया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button