झारखंडस्थानीय समाचार

अमानत दियरा मे आग लगी घटना मेचार घर जले,लाखों का नुक़सान

अमानत दियरा मे आग लगी घटना मेचार घर जले,लाखों का नुक़सान

बरहरवा ।राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा में शुक्रवार के दोपहर खाना बनाने के दौरान आगलगी से चार घर जलकर राख हो गए।

आगलगी की घटना में घरेलू समान,नगदी सहित हजारों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सजरूद्दीन शेख की पत्नी शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने रसोईघर में खाना बना रही थी।

इसी बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग गैंस सिलेंडर में पकड़ लिया। जिससे गैंस सिलेंडर विस्फोट होने से आग विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अजहरुद्दीन शेख,नूर इस्लाम शेख व रेजाउल शेख के घर को आग अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे चार घर जलकर राख हो गया। आगलगी की खबर सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।अग्नि पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button