स्थानीय समाचार
हजारी मोड़ में राष्ट्रीय वाशरी मजदूर संघ का स्थापना सह शहीद दिवस मनाया गया


गोमिया। प्रखंड के स्वांग दक्षिणी पंचायत अंतर्गत हजारी मोड़ स्थित संघ के कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय वाशरी मजदूर संघ का स्थापना सह शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान बताया गया कि 1993 में स्वांग वाशरी के ठेका मजदूरों के आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड में तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी।
कहा कि उनकी शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों के परिजनों को संघ द्वारा जरूरत के सामान वितरित किए जाते हैं और इसी के तहत आज भी जरूरतमंद सामान उपलब्ध कराए गए हैं।
इसी प्रकार संघ को मजबूत करते हुए श्रमिकों के हित में कार्य करने की बात कही गई। मौके पर संघ के संरक्षक कमलाकांत मिश्रा, अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष कन्हाई गोप, महासचिव अमन कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री मो रुस्तम सहित कई श्रमिक उपस्थित थे।
![]()




