झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

लातेहार के अंबाकोठी में रामचरितमानस महायज्ञ शुरू, एसपी ने किया शुभारंभ

अंबाकोठी मोहल्ले में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

Views: 19
0 0
Read Time:1 Minute, 16 Second

लातेहार संवाददाता। लातेहार के अंबाकोठी मोहल्ले में रविवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामचरितमानस महायज्ञ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समिति के मुख्य संरक्षक सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लातेहार के अंबाकोठी में रामचरितमानस महायज्ञ शुरू, एसपी ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने लोगों से प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। प्रभु श्रीराम के आदर्श समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं।

महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में उपस्थित लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button