ईडीउत्तर प्रदेशएसीबीकांग्रेसक्रिकेट/स्पोर्ट्सघाघराछत्तीसगढ़झारखंडट्रेडिंगधनबादपलामूबीजेपीमौसम अपडेटविदेशस्थानीय समाचारहेल्थ
पांकी की जनता ने डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता पर दूसरी बार जताया भरोसा।

Views: 355
Read Time:1 Minute, 5 Second

संवाददाता अनुज तिवारी,
झारखंड लेसलीगंज पलामू: पांकी विधानसभा विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से जीत हासिल कर विशाल जुलूस लेकर क्षेत्र भ्रमण पर निकले.क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने लेसलीगंज स्थित हनुमान मंदिर एवं काली मंदिर में माथा टेकते हुए क्षेत्र की जनता जनार्दन से मिलकर उनके साथ जीत की खुशियां बांटी.
जहां पर उन्होंने कहा की ये हमारी जीत नहीं बल्कि लोकतंत्र की जीत है जिस तरह पांकी विधानसभा की जनता ने मुझ पर भरोसा जताते हुए दूसरी बार सर पर ताज पहनाने का कार्य किया है मैं उन सभी की कार्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा।
![]()




