अमड़ापाड़ा:श्राद्ध भोज में शामिल हुए युवा नेता विकास मुर्मू, स्व. वीर सिंह हेम्ब्रम को दी श्रद्धांजलि

अमड़ापाड़ा:श्राद्ध भोज में शामिल हुए युवा नेता विकास मुर्मू, स्व. वीर सिंह हेम्ब्रम को दी श्रद्धांजलि

Views: 15
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second
अमड़ापाड़ा:श्राद्ध भोज में शामिल हुए युवा नेता विकास मुर्मू, स्व. वीर सिंह हेम्ब्रम को दी श्रद्धांजलि

अमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती पंचायत की सक्रिय महिला कार्यकर्ता सोनम हेम्ब्रम के पिता स्वर्गीय वीर सिंह हेम्ब्रम के आत्मा की शांति हेतु आयोजित प्रार्थना सभा सह श्राद्ध भोज कार्यक्रम में बुधवार को युवा नेता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य श्री विकास मुर्मू शामिल हुए।

वे बासमती स्थित रेंघा टोला आवास पहुंचे और स्वर्गीय वीर सिंह हेम्ब्रम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड उपाध्यक्ष कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू, धानो मरांडी, ईमरान अंसारी, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, प्रखंड कोषाध्यक्ष सह जिला कार्यकारिणी सदस्य संजीत भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, मंटू भगत, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय रजक सहित सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव एवं दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्राद्ध भोज कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर स्वर्गीय वीर सिंह हेम्ब्रम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

गोमिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

गोमिया से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

नगरपालिका निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

नगरपालिका निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं विश्वसनीय तरीके से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post