नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
Views: 110
0 0
Read Time:3 Minute, 36 Second
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

शिकायतों के त्वरित निष्पादन, नियमित मॉनिटरिंग एवं आदर्श आचार संहिता के सख्त अनुपालन पर विशेष जोर


पाकुड़। शुक्रवार को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में निर्वाचन से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के प्राप्ति, पंजीकरण एवं निष्पादन की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। सामान्य प्रेक्षक एवं उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की तथा शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत एवं सूचना का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों को अविलंब संबंधित कोषांग एवं पदाधिकारियों तक प्रेषित किया जाए तथा उस पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया।

सामान्य प्रेक्षक श्री रंजित लोहरा ने कहा कि नियंत्रण कक्ष निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां से संपूर्ण गतिविधियों की निगरानी की जाती है। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखते हुए प्रत्येक सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं का विश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए प्रभावी संचार एवं समन्वय आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध संसाधनों, संचार प्रणाली एवं अभिलेख संधारण व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment