Views: 98
0 0
Gomiya News:खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालु

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

Gomiya News:खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालु

गोमिया। हजारी पंचायत के खुदगड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार की रात भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की ज्योत को दुर्गा मंदिर से जयकारों के साथ लाकर की गई, जिसका नेतृत्व मुखिया तारामणि भोक्ता एवं पूजा समिति के सदस्यों ने किया। पूजा-अर्चना के बाद धनबाद…

Gomiya News:खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालु
Read Time:2 Minute, 16 Second
Gomiya News:खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालु

गोमिया। हजारी पंचायत के खुदगड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर शुक्रवार की रात भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता की ज्योत को दुर्गा मंदिर से जयकारों के साथ लाकर की गई, जिसका नेतृत्व मुखिया तारामणि भोक्ता एवं पूजा समिति के सदस्यों ने किया।

पूजा-अर्चना के बाद धनबाद के मां छिन्नमस्तिके जागरण ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू की गईं। कलाकार विद्याश्री, कुमारी गुनगुन, सुमंत अलबेला, सफारी लाल यादव सहित कई गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे।

Gomiya News:खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालु

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना से की गई, इसके बाद

  • निमिया के डार मईया,
  • झूलेली झूलनवा,
  • मईया के चुनरी लाल लाल,
  • शेरावाली माता तेरी जय जयकार,
  • हे दुख भंजन सुनलो मेरी पुकार,
  • रामजी की निकली सवारी,
  • रामजी की लीला है न्यारी
    जैसे मनभावन गीतों ने माहौल को भक्ति रस से भर दिया।
Gomiya News:खुदगड़ा ग्राम में भक्ति जागरण के कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रद्धालु

रातभर चले इस कार्यक्रम में महाकाल बाबा की शिव बारात सहित विविध आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिन्हें उपस्थित ग्रामीणों ने खूब सराहा।

मौके पर उपस्थित:
पूजा समिति के अध्यक्ष एवं मुखिया तारामणि भोक्ता, उपाध्यक्ष चंद्रदीप पासवान (पूर्व मुखिया), सचिव सुबोध स्वर्णकार, तथा केदारनाथ स्वर्णकार, प्रकाश शर्मा, प्रदीप प्रजापति, रोहित स्वर्णकार, विजय स्वर्णकार सहित अनेक ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports